जबलपुर। प्रेमी के बहकावे में आकर एक नाबालिग लड़की ने कुछ ऐसा कदम उठा लिया कि किसी ने सोचा भी था। खुद उस लड़की ने भी नहीं सोचा था कि वह ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगी, लेकिन इस वाक्या को देखकर ऐसा लगता है कि क्या वाकई में प्यार अंधा होता है…? घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर के बेलखेड़ा थाना के एक गांव की है जहां एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के उकसावे में आकर अपने पिता की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मैली गांव में भोलाराम गौड़ की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या करने के आरोप में उनकी बेटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसने अपने प्रेमी के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के प्रेमी नेपाल सिंह लोधी को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि लड़की और पड़ोस के खेत में निगरानी करने वाले उसके प्रेमी के संबंधों पर शंका होने के बाद भोलाराम और उसकी पत्नी ने बेटी को उसके प्रेमी से मिलने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की के प्रेमी ने उसके पिता को रास्ते से हटाने का सुझाव दिया था।
यह भी देखें : अवैध संबंधों में बाधक बनने पर प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
Add Comment