मेरठ। एक महिला को अपनी जिस्मानी भूख मिटाने में इतनी अंधी हो गई कि प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सुहाग को उजाड़ डाला। बताया जाता है कि यह महिला अपने पति को अवैध संबंध में बाधक मान रही थी इसलिए उसे रास्ते हटा दिया। पुलिस ने हस्तिनापुर में हुए एक अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए यह खुलासा किया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मेरठ में हस्तिनापुर निवासी शीलचंद की 13 जून सुबह चार बजे पशुओं का चारा लेने जंगल पर गया था लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने उसकी तलाश की, उसका शव बूढ़ी गंगा नदी के पास जंगल में मिला। शीलचंद के भाई श्याम सिंह का आरोप है कि अनाज मंडी निवासी व्यक्ति से शीलचंद की रंजिश चल रही थी, जिसने शीलचंद की हत्या की है। श्याम सिंह ने सोनू और इकराम निवासी सैफपुर, अलीरजा निवासी नंगला चांद और धीर सिंह के पुत्र हनी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की छानबीन में पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट गलत मिली। पुलिस ने जांच की तो निकलकर आया कि मृतक शीलचंद की पत्नी कविता के पाली गांव निवासी प्रदीप के साथ अवैध संबंध हैं। कुछ दिन पहले कविता ने गैंगरेप का आरोप लगाकर सोनू और इकराम से 6 लाख की वसूली भी की थी। इसी रकम से प्रदीप ने एक सफारी भी खरीदी थी। प्रदीप और कविता दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके इन संबंधों में शीलचंद बाधक था। प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर कविता और प्रदीप ने शीलचंद की हत्या की साजिश रची। प्रदीप ने अपने 4 साथियों के साथ शीलचंद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
यहाँ भी देखे : रात के 2 बजे पड़ोसी के घर घुसा नाबालिग और करने लगा छेड़छाड़, पति ने मौके पर ही दबोच लिया
Add Comment