मनोरंजन

सुनिधि चौहान मां बनी

अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली सिंगर सुनिधि चौहान के घर एक जनवरी को किलकारियां गूंज उठीं। सुनिधि ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।उन्होंने मुंबई के सूर्या अस्पताल में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया। सुनिधि चौहान ने 2012 में हीतेश सोनिक से शादी रचाई थी। सुनिधि ने ‘रुकी रुकी’, ‘डांस पे चांस’, ‘कमली’, शीला की जवानी’, ‘इश्क सूफियाना’, ‘बीड़ी जलाइ ले’, ‘देसी गर्ल’, ‘भागे रे मन’ जैसे मशहूर गाने गाए हैं। सुनिधि की डॉक्टर रंजना धानू ने बताया कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे का जन्म 1 जनवरी 2018 को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ। प्रेग्नेंसी के दौरान सुनिधि ज्यादा नजर नहीं आईं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471