मुंबई। पारिवारिक विवादों के चलते एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाकर बदला लिया है। इस महिला के द्वारा उठाये गए खौफनाक कदम से 5 की मौत हो गई और 120 लोग बीमार हो गए। हुआ यूं कि इस महिला के द्वारा अपने परिवार के लोगों के लिए पार्टी आयोजित की और खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया गया। घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिला रायगढ़ के महाद गांव में एक महिला द्वारा आयोजित की गई पार्टी में परोसे गये खाने में कीटनाशक मिलाये जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी और 120 लोग बीमार हो गये। कीटनाशक मिलाने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने कबूल किया है कि पारिवारिक विवादों के कारण उसने ऐसा किया।
यहाँ भी देखे : VIDEO: खून से लथपथ लड़की तड़पती रही, लेकिन लोग बनाते रहे वीडियो, पुलिसकर्मी भी नहीं कर पाया कुछ…
Add Comment