क्राइमदेश -विदेशवायरल

VIDEO: खून से लथपथ लड़की तड़पती रही, लेकिन लोग बनाते रहे वीडियो, पुलिसकर्मी भी नहीं कर पाया कुछ…

ग्रेटर नोएडा। एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद मानवता पर सवाल उठना लाजिमी है। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा का है, जहां एक लड़की घायल अवस्था में पड़ी थी, लेकिन उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने की बजाए वीडियो बनाने में बिजी थे। पुलिस ने भी अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभाई। ग्रेटर नोएडा के एक व्यस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की यह घटना है, जहां एक सनकी आशिक ने एक लड़की को चाकुओं से गोद डाला और खुद को भी चाकू मार लिया।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की की हालत इतनी खराब है कि फर्श पर पड़े-पड़े वह दर्द के चलते ठीक से छटपटा भी नहीं पा रही थी। वहां धीरे-धीरे करवट ले रही थी, लेकिन कुछ भी कर पाने में सक्षम नहीं थी, उसकी हालात इतनी खराब थी कि वह मदद के लिए भी पुकार तक नहीं पा रही थी, लेकिन कोई वीडियो बना रहा है तो कोई सिर्फ खड़े-खड़े देख रहा था। जो वीडियो जारी हुआ है उसमें एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है, लेकिन वह भी कुछ करता नजर नहीं आ रहा है। वीडियो में वह फोन पर बात करता हुआ भी नजर आ रहा है। करीब 2 मिनट 36 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है।

यह भी देखें : जवान के घर आधी रात चोरों का धावा, पांच लाख का सोना और नगदी ले उड़े…

Back to top button
close