बैंकुठपुर, चंद्रकांत पारगीर। जिला पंचायत के उपचुनाव में प्रचार के आखिर दिन सभी प्रत्याशियों ने लोगों को लुभाने के लिए अपना दमखम लगाया। 24 जून को ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। जिसके बाद कुडेली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य कौन होगा ये तय होगा।
जिला पंचायत सदस्य के कुडेली उपचुनाव में भाजपा के रेवा यादव जीत के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। संगठन ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। हर पोलिंग पर संगठन के पदाधिकारियेां की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रामकृष्ण साहू के साथ वेदांति तिवारी, मुख्तार अहमद, गुलाब कमरों, अजय साहू, आशीष डवरे सहित कई कांग्रेसी मैदान में उतर कर भाजपा की विफलताओं को लोगों तक पहुंचा रहे है।
श्रीराम सेना के शिव यादव ने 22 जून को जनसंपर्क किया। उनके समर्थक बाइक सें निकलकर लोगों के घर-घर पहुंचे और बीते 5 साल में हुए उनके क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों को बताया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरों के नेतृत्व में अजीत बडा ने भी लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संजय कमरों आदिवासी हितों को लेकर उनकी पार्टी द्वारा किए गए संघर्ष के दम पर वोट मांग रहे हैं।
कुंडेली में होने वाले उपचुनाव के लिए 71 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां 31 हजार मतदाता है अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
यह भी देखें : कृषि विभाग के ऑफिस का ताला टूटा, दस्तावेज ले गए चोर
Add Comment