देश -विदेशस्लाइडर

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को रोका गया गुरुद्वारा जाने से

नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारे जाने से रोक दिया गया। ये घटना शुक्रवार की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बिसारिया को इस्लामाबाद के पास गुरुद्वारा पंजा साहिब का दौरा करने की अनुमति दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुरुद्वारे में नहीं जाने दिया गया। ये इस साल की दूसरी घटना है।

इससे पहले इस साल अप्रैल में भी उन्हें गुरुद्वारा जाने से रोका गया था। दरअसल शुक्रवार को बिसारिया का जन्मदिन था। इस मौके पर वह अपनी पत्नी के साथ सारे डॉक्यूमेंट्स लेकर प्रार्थना के लिए गुरुद्वारे गए थे, लेकिन उन्हें अपनी गाड़ी से ही उतरने नहीं दिया गया।

यह भी देखें : VIDEO: खून से लथपथ लड़की तड़पती रही, लेकिन लोग बनाते रहे वीडियो, पुलिसकर्मी भी नहीं कर पाया कुछ…

Back to top button
close