क्राइमदेश -विदेश

मानव तस्करी का विरोध करना 5 लड़कियों को पड़ा महंगा, अगवा कर गैंगरेप

खूंटी। झारखंड के खूंटी में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक करने वाली पांच लड़कियों को अगवा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। खबर से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया है।

मामले की जांच को डीआइजी खूंटी पहुंच गए हैं। वह उपायुक्त के साथ बंद कमरे में मीटिंग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि खूंटी में हाल में पुलिस प्रशासन की पकड़ ढीली हुई है। यहां पत्थलगड़ी के नाम पर गांवों में पुलिस और प्रशासन को प्रवेश से रोका जाता है। ऐसे में यहां असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। खूंटी जिले से मानव तस्करी की शिकायतें अक्सर आतीं सामने। यहां की बेटियों को महानगरों में बेचा जाता है। वहां वे घरों में दाई का काम करती हैं। उनके शारीरिक शोषण के भी कई मामले सामने आए हैं। इसे लेकर ही यहां जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

यहाँ भी देखे : अवैध संबंधों में बाधक बनने पर प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Back to top button
close