रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख पक्की हो चुकी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। शादी की तारीख कुछ दिन पहले ही तय हुई है। खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 10 नवंबर को होने वाली है। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे, मगर बात नहीं बन सकी।
हालांकि, यह लगभग तय है कि विराट-अनुष्का की तरह दीपिका-रणवीर भी मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखेंगे।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दीपिका अपनी मां के साथ मुंबई में एक गहने की दुकान में देखी गई थीं। इसके बाद एक बार फिर दीपिका-रणवीर की शादी की चर्चा तेज हो गई। दीपिका पादुकोण के करीबी ने बताया कि पिछले दिनों रणवीर और दीपिका जब श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे।
यह भी देखे : योग दिवस : भारतीय सेना की तीनों विंग्स ने भी किए योगासन
Add Comment