नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश-विदेश के तमाम लोगों के साथ ही भारतीय सेना की तीनों विंग्स ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मुंबई में भारतीय नेवी के जवानों ने आईएनएस ज्योति और आईएनएस शिवलिक पर योगाभ्यास किया।
आपको बता दें कि पहली बार योग दिवस 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाया गया था। इस दिन भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग योग करते हैं। दुनियाभर में लोगों ने चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने करीब 50,000 लोगों के साथ देहरादून के एफआरआई कैंपस योग डे की शुरूआत की। वहीं, बाबा रामदेव ने 2 लाख लोगों के साथ योग कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
देहरादून के एफआरआई कैंपस में पीएम मोदी ने करीब 50,000 लोगों के साथ योगा डे की शुरूआत। बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करीब 2 लाख लोगों के साथ योग करके विश्व रिकार्ड बना दिया।
केरल के कोच्चि में इंडियन नेवी ने बीच समंदर पर योगासन किया। वहीं बीएसएफ फ्रंटियर हेड क्वार्टर में भी सब जवानों ने एक साथ मिलकर योगा किया। बंगाल की खाड़ी में भी नौसेना के कर्मचारियों ने योग किया। वहीं हिमालय की 12 से 19 फीट की ऊचांई पर सैनिकों ने योगाभ्यास किया। दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर थुआगराज कॉम्प्लेक्स स्पोर्ट योग कर शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी देखे : योग दिवस : जब हम अपनी विरासत पर गर्व करेंगे तभी पूरी दुनिया इसे स्वीकार करेगी : प्रधानमंत्री
Add Comment