रायपुर। कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था में भर्राशाही को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। मंगलवार रात महासमुंद विधायक विमल चोपड़ा और उनके समर्थकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। राज्य में नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई और समस्या विकराल हो रही है। यहां के हालात तो जम्मू-कश्मीर से ज्यादा खराब हो चुके हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ भूपेश सहित अन्य नेताओं ने कहा कि बस्तर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बस्तर में सैकड़ों गांव उजड़ चुके हैं। श्री बघेल ने कहा कि सरकार में झीरम की घटना होती है और जांच नहीं होती।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार मनमानी पर उतर आई है। विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि जिस तरह से फसल क्षति का आंकलन होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ। राज्य में किसानों को भेदभाव किया जा रहा है। फसल बीमा का लाभ देने में भी पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। मोहम्मद अकबर ने कहा कि कानून व्यवस्था कि स्थिति लचर है। प्रशासन पर राज्य सरकार का नियंत्रण नहीं है। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार निरकुंश हो गई है। ये कैसा, ये कानून है जहां चंद महीनों में पुलिस वालों का ट्रांसफर कर दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी पुलिस परिवार के साथ है।
यह भी देखे : जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बन सकते हैं आईएएस सुब्रमण्यम
Add Comment