चंद्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैकुंठपुर द्वारा सांस्कृतिक भवन में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तनावग्रस्त समाज के लिए संजीवनी राजयोग विषय पर ब्रम्हाकुमारी विद्या बहन ने कहा कि प्राचीनकाल से ही योग मशहूर है, लेकिन वर्तमान समय में योग आसनों और प्राणायामों तक सीमित होता जा रहा है। आसन और प्राणायाम से हमारा शरीर स्वस्थ्य एवं निरोगी बनता है। लेकिन आज तन के साथ-साथ मन को भी निरोगी बनाना जरूरी है। ज्यादातर लोग आज मन से बीमार है। मन और आत्मा को स्वस्थ्य व शक्तिशाली बनाने का कारगर उपाय राजयोग है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने ब्रम्हाकुमारी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही लोगों को राजयोग से जुड़कर इसको जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं कलेक्टर आरए कुरूवंशी ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है और इसे हर किसी को अपनाना चाहिए। इसके साथ ही 21 जून के कार्यक्रम लिए सभी को आमंत्रित किया। कार्यक्रम को अधीक्षण अभियंता सीएल चंद्रा, कालरी महाप्रबंधक बबन सिंह, प्राचार्य अखिलेश गुप्ता, योग प्रभारी संजय मिरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रम्हाकुमारी बहन रूपा ने किया।
यहाँ भी देखे : दक्षिण बस्तर में शिक्षा का हाल, पढऩा चाहते हैं बच्चे पर कहां पढ़े… स्कूल के नाम पर एक शेड पर वहां भी उग आई झाडिय़ां…
Add Comment