इंडोनेशिया की एक महिला का शव विशालकाय अजगर के पेट से मिलने से सनसनी फैली हुई है। मीडिया में आ रही रिपोट्र्स के मुताबिक बीते गुरुवार को इंडोनेशिया के मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव की रहने वाली महिला 54 वर्षीय वा तिबा अचानक गायब हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी। महिला के घर न लौटने पर परेशान घरवालों के साथ ही करीब 100 निवासियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाशी के बाद भी जब महिला का कुछ पता नहीं चला तो लोगों को 7 मीटर लंबे अजगर पर शक हुआ। लोगों का शक फूले हुए अजगर को देखकर और गहरा गया कि इसी सांप ने महिला को निगला है और वह अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए। अजगर के पेट को काट कर खोलने पर महिला का शव अंदर मिला। बताया जा रहा है कि महिला जिस बगीचे से लापता हुई थीं वह एक पत्थर की चट्टान के तले पर बना हुआ है जो गुफाओं से घिरा है और सांपों का घर माना जाता है।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया और फिलीपीन में छह मीटर तक के भीमकाय अजगरों का पाया जाना बहुत आम है। हालांकि, वे छोटे जानवरों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं. उनके द्वारा लोगों को खाने के मामले दुर्लभ ही सुनने को मिलते हैं। इंडोनेशिया और दक्षिणपूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में पाये जाने वाले ये विशालकाय रेटिक्युलेटेड अजगर पहले अपने शिकार पर दर्जनों तेज घुमाव वाले दांतों के साथ हमला करते हैं. फिर शिकार की मौत होने तक उसे दबाए रहते हैं. मौत हो जाने के बाद शिकार को निगल जाते हैं।
यह भी देखे – पति और सहेली के साथ शराब पीकर देर रात निकली महिला की सुबह मिली लाश, हत्या की आशंका, पति पर शक…
Add Comment