बालोद। पति और सहेली के साथ शराब पीकर देर रात सहेली के घर से निकली महिला की लाश सुबह तालाबा किनारे कचरे के ढेर में मिली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मृतका की सहेली द्वारा दिए गए बयान पर शक पति पर किया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की विवेचना में जुुट गई है और पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है। घटना के बाद से ही मृतका के पति का कुछ पता नहीं चल पाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका जयंती बाई का अनबन उनके पति पारसराम के साथ पिछले कई दिनों से चल रहा था। इसके कारण वह अपने पति से दूर अपने मायके में रहती थी। मृतका की सहेली ने बताया कि कल मृतका और वह मृतका के घर में थे तभी मृतका के पास पारसराम का फोन आया और बातें हुई, जिसके बाद मृतका ने उसे कहा कि दोनों तुम्हारे घर चलते हंै। उनके घर पहुंचते ही पारसराम भी दोनों के पीछे-पीछे उनके घर पहुंचा। उन्होंने बताया कि मृतका का पति पारसराम अपने साथ शराब लाया था जिसे तीनों ने बैठकर पी। इसके बाद रात 9.30 बजे मृतका और उसका पति घर से निकल गये। आशंका जताई जा रही है कि उसके पति का हाथ इस हत्या के पीछे है। क्योंकि घटना के बाद से पति का कहीं अता-पता नहीं है, मोबाइल भी बंद है। इसके चलते उसके पति पर आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट चुकी है और मृतिका के पति की खोजबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस को है।
यह भी देखे : रात के 2 बजे पड़ोसी के घर घुसा नाबालिग और करने लगा छेड़छाड़, पति ने मौके पर ही दबोच लिया
Add Comment