छत्तीसगढ़वायरल

जल्द देख लीजिए बस्तर का कोटमसर गुफा, नहीं तो करना पड़ेगा चार महीने लंबा इंतजार

जगदलपुर। मात्र गिनती के ही छह दिन और बचे हैं प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कोटमसर गुफा के दर्शन के लिये और पर्यटक यहां इसके अप्रतिम प्राकृतिक सांैदर्य को करीब से देख सकते हैं। इसके बाद अगले चार माह के लिये यह गुफा पर्यटकों की दृष्टि से ओजल रहकर केवल फोटो में ही दिख सकेगी। जानकारी के अनुसार आगामी 15 जून से इस गुफा को वर्षाकाल के लिये चार महीने तक बंद किया जायेगा और यहां पर कोई भी नहीं जा सकेगा।


उल्लेखनीय है कि वर्षा ऋतु में इस जमीन के नीचे बनी गुफा में पानी का जमाव अधिक हो जाता है। साथ ही कई प्रकार की जीव जंतु भी उत्पन्न हो जाते हैं। इन जंतुओं में कई जहरीले प्रकार के जंतु होते हैं। इसलिए इस गुफा को पर्यटकों के लिये बंद कर दिया जाता है। इसी प्रकार अब वर्षा काल में पर्यटक केवल अपने जलप्रप्रात के लिये प्रसिद्ध विशिष्ट बनावट से बने तीरथगढ़ जलप्रपात का अवलोकन कर सकेगें। इस संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान स्थित कोटमसर गुफा को देखने के लिये हजारों पर्यटकों को आगमन होता है और पर्यटक इस गुफा के अंदर बनी स्टेक्ग्लेटाईट एवं स्टेग्लेमाईट की आकर्षक फानूस नुमा आकृतियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

यहाँ भी देखे : भूपेश का ट्वीट- मैं न तो CBI से डरता हूं और न ही जेल जाने से

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471