राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र के भाठागांव में एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर सौतेली मां की हत्या कर दी। सौतेली मां रोज लड़की के अफेयर को लेकर ताने मारती थी। जिसके चलते दोनों में रोज विवाद होता था। इन्ही विवादों के चलते लड़की और उसके प्रेमी ने सौतेली मां को रात के वक्त गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर भाठागांव की पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भाठागांव निवासी 17 वर्षीय युवती ने पार्रीकला निवासी 23 वर्षीय प्रेमी रवि के साथ मिल कर अपने सौतेली मां कांती साहू की गला घोंट कर हत्या कर दिया है। टीआई ध्रुव ने बताया कि लड़की कुछ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसी बात को लेकर सौतेली मां, बेटी को अक्सर ताने मारती थी और दोनों में विवाद होता था। जानकारी के मुताबिक घटना की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के बाद बेटी और उसके प्रेमी ने बीती रात को मृतका को सोते स्थिति में रात लगभग 3 बजे गला दबाकर हत्या कर दी।
दूसरे दिन जब मृतिका का देवर घर पहुँचा तब उसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर लालबाग पुलिस तत्काल मौके पर पंहुची और शव का मुआयने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने से मामला कायम कर विवेचना शुरु किया। उन्होंने बताया कि पड़ताल से यह बात सामने आई कि मृतिका कांति साहू और उसकी 17 वर्षीय लड़की दोनों ही घर पर रहते थे। मृतिका के पति रूपेंद्र साहू का देहांत हो चुका है।
यह भी देखे – FACEBOOK यूजर्स हैं… तो जरूर पढ़े ये खबर.. फिर हुई 1.4 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारी सार्वजनिक, मांगनी पड़ी माफी
Add Comment