
नई दिल्ली। सोशल मीडिया में इन दिनों जहां एक ओर डांसिंग अंकल की हर ओर चर्चाएं हो रही है। वहीं टे्रडमिल पर डांस कर रही एक लड़की का ये वीडियो खूब चल रहा है। वीडियो में लड़की एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह लड़की किसी डांस फ्लोर पर नहीं बल्कि चलते हुए ट्रेडमिल पर डांस कर रही है। लोगों के लिए ट्रेडमिल पर चलना ही कठिन और थका देने वाला काम होता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़की इस पर बड़े आराम से डांस भी कर रही है। वीडियो में लड़की ने चर्चित गाने मेनू पसंद नहीं तू पर डांस किया है।
कई लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। वाकई जिस तरह ट्रेडमिल पर चलते हुए लड़की परफेक्ट डांस मूव्स बिना किसी परेशानी के कर रही है वह कोई बहुत सामान्य बात भी नहीं है। ये वीडियो कहां है फिलहाल ये पता नहीं है, लेकिन ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिस अंदाज में ये लड़की डांस कर रही है, इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी अभ्यास के बाद ये संभव हुआ होगा। अत: हम अपने पाठकों को बताना चाहते हैं कि ऐसा डांस बिना किसी अभ्यास के खतरनाक हो सकता है।
यह भी देखे – सांप ने डसा…फिर महिला ने कुछ ऐसा किया कि लोग रह गए दंग