Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु दर में आई जबरदस्त गिरावट, जानें क्या है भारत सरकार की जारी रिपोर्ट में

रायपुर। भारत सरकार ने एसआरएस बुलेटिन वर्ष 2014-16 जारी किया है। इस विशेष बुलेटिन में मई 2018 में जारी करते हुये केंद्र सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों ने एक जानकारी में खुलासा किया है कि छग में पिछले वर्षों में मातृ मृत्यु दर में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मातृ मृत्यु दर 173 प्रति एक लाख जीवित जन्म की गणना में शामिल किया गया है। वहीं 2011-13 की जारी की गई एसआरएस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 221 प्रति एक लाख दर्ज की गई थी। छग में 48 मातृ मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। यह गिरावट स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों के चलते दर्ज हुई है। स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को देते हुये कहा कि डा. सिंह की सक्रियता के चलते उनके मार्गदर्शन में विभिन्न महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के चलते प्रदेश ने यह उपलब्धि हासिल की है।

मातृ मृत्यु दर में गिरावट के लिए उन्होंने सभी जिला अधिकारियों मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं ग्राम स्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को बधाई देते हुये आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। संचालक स्वास्थ्य सेवा के अनुसार छग में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत निजी चिकित्सा संस्थानों की भागीदारी भी मातृ मृत्यु दर को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन की है। उन्होंने निजी चिकित्सकों द्वारा गर्भवती माताओं की नियमित जांच परख 55 प्रथम संदर्भन इकाई का सफलतापूर्वक संचालन (पंाच लाख की जनसंख्या में एक )विशेषज्ञ विशेष दक्षता प्राप्त चिकित्सकों की उपलब्धता ब्लड ट्रांसफ्यूजन आपात प्रसूति प्रबंधन के साथ सिजेरियन प्रसव की सुविधा जिला अस्पताल प्रथम संदर्भ इकाई में प्रतिमाह 50 से अधिक प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रथम संदर्भन में प्रतिमाह 20 से अधिक प्रसव कराये जाने के लक्ष्य पर संतोष व्यक्त करते हुये इसे आगे बढ़ाने का चिकित्सकों से आग्रह किया है।

यह भी देखे – बूंद-बूंद पानी को तरस रहा ये क्षेत्र, प्रदर्शन पर उतरे लोग, सरकारी स्कूल बंद

Back to top button
close