देश -विदेशवायरल

नशे में धुत महिला ने थाना में मचाया हंगामा, पुलिस कर रही नशा उतरने का इंतजार…

मेरठ। मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद नशे में धुत एक महिला ने थाना में जमकर हंगामा मचाया। पुलिस के लिए महिला को काबू में करना बड़ी मुश्किल लग रही है। फिलहाल उस महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया है और पुलिस नशा उतरने का इंतजार कर रही है। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी थाना का है। आज एक महिला फूलबाग कॉलोनी स्थित कई मकानों के आसपास मंडरा रही थी।

महिला की संदिग्ध हरकतें देख क्षेत्र के निवासियों ने उसे दबोचकर डॉयल 100 पर कॉल कर दी। जिसके बाद डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची तो महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। डायल 100 के पुलिसकर्मी बमुश्किल महिला को गाड़ी मेें लादकर थाने पहुंचे। थाने पहुंचते ही महिला ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। नशे में धुत महिला कभी खुद को आग लगाने की धमकी देती तो कभी पुलिस कर्मियों की वर्दी उतरवाने की धमकी देकर उन्हें हलाकान किए रही। काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उक्त महिला को एक कमरे में बंद किया। पुलिस ने बताया कि महिला के पास से आधा दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद हुए हैं, जो संभवत: चोरी के हो सकते हैं। फिलहाल उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी देखें : 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471