हैदराबाद। एक युवती को अपने पिता के ड्राइवर से प्यार हो गया और वह अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंच अपने प्रेमी संग विवाह रचा लिया। कहते हैं प्यार करने वाले एक-दूसरे के लिए सात समंदर पार कर जाते हैं। कुछ इसी तरह का दृश्य यहां देखने को मिला है। यह कहानी है हैदराबाद के निजामाबाद की जहां से सऊदी अरब गए एक व्यक्ति और उसके मालिक की बेटी के बीच प्यार हो गया। उसके देश वापस लौटने के बाद लड़की अपने प्यार के साथ रहने निकल पड़ी। वह अपने परिवार से लड़कर नेपाल के रास्ते भारत आ पहुंची और निजामाबाद में दोनों ने शादी कर ली।
सऊदी अरब के एक बड़े परिवार की महिला को अपने पिता के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे 30 साल के शख्स से प्यार हो गया। फरवरी में जब वह व्यक्ति भारत आया तो लड़की ने उससे कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकती। उसने बताया कि वह जल्द ही भारत आएगी। इसके बाद मई में वह सऊदी अरब से बाहर निकली। भारत-नेपाल सीमा से अवैध तरीके से देश में दाखिल हुई। वहां से वह नई दिल्ली पहुंची जहां वह अपने प्रेमी से मिली। दोनों ने निजामाबाद पहुंच शादी कर ली। कुछ दिन बाद ही लड़की के पिता सऊदी अरब एंबैसी के अधिकारियों के साथ हैदराबाद आ धमके। उन्हें दोनों की शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने पुलिस में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को पता लगाया लेकिन लड़की ने वापस जाने से मना कर दिया। उसका बयान शनिवार को दर्ज कराया गया। वह भारत में गलत तरीके से दाखिल हुई थी, इसलिए उसने भारत सरकार से उसे भारत में रुकने की इजाजत देने की अपील की है। उसके प्रेमी पर से अपहरण का आरोप हटाकर केस बंद कर दिया गया है।
यह भी देखे – यहां शादी के बाद प्रेगनेंट होने ‘बॉस’ से लेनी पड़ती है इजाजत
Add Comment