Breaking Newsट्रेंडिंगदेश -विदेशवायरलसियासत

CM को खुश करने हर चीज को भगवा रंग देने की तैयारी…यहां तक टॉयलेट भी

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi) आज हरदोई में आठ घंटे रहने वाले हैं। लिहाजा यहां के अधिकारी सीएम की पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल रख रहे हैं। बिल्डिंग, सोफा-कुर्सी और स्कूल के बाद एक कदम और बढ़कर अधिकारी अब टॉयलेट तक पहुंच गए हैं।

सीएम की सभा के लिए कार्यक्रम स्थल पर तो भगवा पर्दे लगाए ही गए हैं। टॉयलेट में लगी टाइल्स तक भगवा रंग की लगाई गई हैं।


मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, शनिवार को हरदोई में योगी के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रसाशन जोर-शोर से दिन रात तैयारियों में जुटा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब आठ घंटे लम्बा वक्त हरदोई में बिताएंगे. ऐसे में कोई कमी ना रह जाए, इसलिए प्रसाशन के अधिकारी कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पसंद और नापसंद का विशेष ख्याल प्रशासन को है। इसके चलते टॉयलेट में लगी सफेद टाइल्स को उखाड़कर फिर से भगवा रंग की टाइल्स लगा दी गई हैं।

यह भी देखे – प्रदेश की 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा नगर पंचायत का दर्जा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

 

 

(24 Feb 2018) ईद मनाने का सवाल, बोले सीएम योगी मैं हिन्दू हूं और मुझे भी धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (UP CM Yogi)

मथुरा। होली मनाने के लिए मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के बाद केशवदेव मंदिर और भागवत भवन के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ से जब पत्रकारों ने पूछा कि आपने दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में।

UP CM YOGI

अब ईद कहां मनाएंगे, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं और हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का प्रकट करने और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। वह अधिकार मुझे भी है। योगी ने कहा कि मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका, न ही क्रिसमस मनाने से। सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं।

धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है। सीएम योगी ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा। उसमें हम लोग जाएंगे। हमें अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति है। इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471