पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, जानना चाहेंगे बैंक क्यों पहुंंचे कांग्रेसी

रायपुर। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का विरोध करने आज कांग्रेसजनों ने यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया की बूढ़ातालाब शाखा पहुंचकर लोन के लिए आवेदन दिया। कांग्रेसजनों के आने की सूचना मिलते ही यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों के दबाव में लगातार मूल्य वृद्धि को बढ़ावा दे रही है। इसके चलते आमजनों का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से अन्य चीजों के दाम भी उसी रूप से बढ़ता है। पहले से महंगाई के बोझ से दबी जनता पर यह अतिरिक्त आर्थिक भार है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम सुरसा के मुंह की तरह लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सरकार महंगाई के दौर में पंप बंद कर चुकी कंपनियों के फायरे के लिए कच्चे तेल की कम कीमतों के बावजूद रहेट कम नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश की 125 करोड़ जनता की चिंता नहीं जो पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के चलते बेहाल है और महंगाई की मार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीति के विरोध में जन जागरण और सरकार को जगाने का काम जारी रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ तथा पेट्रोल-डीजल खरीदने आज कांग्रेसजन बैंक में लोन के लिए आवेदन दे रहे हैं।
यह भी देखे – लोगों के लिए राहत भरी खबर, पेट्रोल-डीज़ल हो सकता है इतना सस्ता….