रायपुर। पिछले 12-13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी नर्सेस संघ के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा एस्मा लागू कर दिया गया है। एस्मा के लागू होते ही सैकड़ों नर्सें काम पर लौट गई है, तो वहीं संघ अभी भी हड़ताल पर अडिग है। संघ ने कहा कि वे इस आदेश से डरने वाली नहीं है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने राज्य में चल रहे नर्सों के हड़ताल व आंदोलन को खत्म करने के लिए एस्मा लगाने का आदेश जारी कर दिया हे। नर्सों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए उन्हें काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा एस्मा का आदेश जारी होते ही सैकड़ों नर्सें अपने कामों पर लौट गई हैं।
लेकिन नर्सेस संघ की हजारों नर्सें अभी भी हड़ताल पर डटी हुई है। संघ ने स्पष्ट किया कि वे इस आदेश से डरने वाली नहीं है और अपनी मांगों पर अडिग है। इधर शासन का कहना है कि लगातार समझाईश के बाद भी नर्सें काम पर नहीं लौट रही हैं, इससे आवश्यक सेवाएं बाधित हो रही है। मरीज परेशान हो रहे हैं। आवश्यक सेवाओं में काम करने से इंकार करने पर अब संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात हो कि ग्रेड-पे 4600 रूपए करने, ग्रेड-2 के दर्जे के लिए चरणबद्ध आंदोलन कर रही नर्सों ने अन्य मांगों को लेकर अपनी हड़ताल शुरू की है।
यह भी देखे – छत्तीसगढ़ में बैंक कर्मियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से कामकाज ठप
Add Comment