रायपुर। वेतनमान को लेकर नाराज चल रहे देश भर के बैंक कर्मचारियों ने आज से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल में देश भर के 10 लाख से अधिक कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। बैंक कर्मचारियों की आज से शुरू हुई हड़ताल कल 31 मई को भी जारी रहेगा। ऐसे में अब दो दिनों तक बैंकिंग कार्य पूरी तरह से बाधित रहेगा। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल में कुछ निजी, कुछ विदेशी बैंक भी शामिल हैं।
को-ऑपरेटिव बैंक के साथ ही साथ ग्रामीण बैंक इस हड़ताल को बाहर से सपोर्ट कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल आज सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो गई है। 01 नवंबर 2017 से 11वेतनमान की मांग को लेकर की जा रही इस हड़ताल से राजधानी में भी बैंकिंग कामकाज पूरी तरह से बाधित हो गया है। 10 राष्ट्रीकृत बैंक के साथ ही करीब 40 बैंक इस हड़ताल में शामिल हैं। इस हड़ताल से राज्य के लगभग 5 हजार करोड़ रूपए के बैंक कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
यह भी देखे – रानीसागर तालाब में डूबा युवक
Add Comment