देश -विदेशस्लाइडर
हेड कांस्टेबल ने थाने में लगाई फांसी…पढ़े पूरी खबर

देवास में पदस्थ प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने थाने में फांसी लगा ली। थाने में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भदौरिया को फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला कि है उन्होंने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है।
पुलिस के अनुसार मृतक प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह पिता कंचन सिंह भदौरिया निवासी भिंड हैं। वे अजाक्स थाने में पिछले तीन साल से कार्यरत थे। वे इसी साल मई में रिटायर होने वाले थे, लेकिन सरकार के दो साल और बढ़ाने से उनका कार्यकाल बढ़ गया था।
यह भी देखे – MP में दिग्विजय ‘मिस्टर बंटाधार’, 2003 की किताब…जानें पूरी खबर