देश -विदेशस्लाइडर

चलती ट्रेन में छात्रा हुई छेड़छाड़ का शिकार, सूबेदार गिरफ्तार

नई दिल्ली। चलती ट्रेन में एक वर्षीय छात्रा छेड़छाड़ का शिकार हो गई। पीडि़त छात्रा के मुताबिक शुक्रवार को वह पुणे से दिल्ली दुरंतो ट्रेन में आ रही थी। वह एसी सेकेंड क्लास में थी। ट्रेन जैसे ही कोटा के आस-पास पहुंची तभी साथ में बैठे एक शख्स ने छात्रा को टच करना शुरू कर दिया, वह शराब के नशे में चूर था। पहली बार हुई इस हरकत को लड़की ने नजऱंदाज़ किया, लेकिन शख्स किसी न किसी बहाने उसे बार-बार टच करने लगा। लड़की डर गई और उसने पास में बैठी महिला से मदद मांगी, लेकिन उसने मदद नहीं की। छात्रा के मुताबिक उसको कोच में कोई पुलिसकर्मी भी नहीं मिला।


आरोपी से डरकर छात्रा काफी देर तक बाथरूम में बंद रही। फिर उसने अपने घरवालों को फ़ोन पर घटना की जानकारी दी। लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन फिर भी लड़की के पास कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद लड़की के पास टीटी पहुंचा और उसे अपने साथ हुई आपबीती बताई। टीटी ने लड़की को दूसरे कोच में बैठा दिया और सुबह ट्रेन तकऱीबन 7 बजे जब दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पहुंची वहां फौरन इसकी जानकारी जीआरपी को दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई और वो सेना में सूबेदार के पद पर तैनात है।

यहाँ भी देखे – अब रेलवे स्टेशनों के शौचालयों में जल्द मिलेगी यह सुविधाएं…

Back to top button
close