महिला कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों का ऐसा जताया विरोध, बैलगाड़ी में पहुंची

जगदलपुर। प्रदेश की महिला कांगे्रस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने बैलगाड़ी में बैठकर बैल हाका। यह मौका था महिला कांग्रेस का पेट्रोलियम पदार्थ के दरों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विरोध जताने का। बस्तर में इस अनूठे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला प्रभाग की राष्ट्रीय सचिव इंद्राणी मिश्रा भी मौजूद रही। कांग्रेस का आरेाप है कि मोदी सरकार एक तरफ महंगाई कम करने का दावा करती है दूसरी तरफ गैस, पेट्रोल, डीजल के दर पर आग लगी है। जनता को छला जा रहा है। जिस पेट्रोल को सरकार टैक्स के दायरे में लाकर कम दर दे सकती है उसे कम दर पर खरीदने के बाद भी अधिक दर पर जनता को दिया जा रहा है। ऐसा किया जाना जनता के साथ अन्याय है। मोदी सरकार ने सत्ता पर काबिज होने से पहले जो भी वायदे किए उसे निभाने मेें विफल है।
जनता के साथ हो रहे छलावे को लेकर बीजेपी सरकार को आने वाले समय में मुंह की खानी होगी उक्त बातें महिला नेत्रियों ने कही। इससे पहले कांग्रेस भवन से भरी दोपहरी में महिला कांग्रेसी बड़ी संख्या में बैलगाड़ी में सवार होकर रवाना हुए। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए रैली कमिश्रर कार्यालय पहुंची यहां पर कांगे्रसियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, ग्रामीण अध्यक्ष रूकमणी कर्मा, कविता साहू, रीना पाम्बोई, सफीरा साहू, अफरोज बेगम, शहनाज बेगम, सरला तिवारी सहित अन्य महिला कांग्रेसियों के साथ शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, हेमू उपाध्याय, जफर अली व अन्य कांग्रेसी भी शामिल रहे।
यह भी देखे – VIDEO: मोदी ने ममता बैनर्जी को बचाया कीचड़ से, ममता ने मोदी के सामने से हटाया गर्वनर को…जानें पूरा मामला