राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। सक्ती के रेलवे स्टेशन के पास बिजली टॉवर में चढ़कर हाइटेंशन तार को छूने से एक किशोर बुरी तरह करंट से झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाराद्वार निवासी राकेश पिता जगदीश गुरुवार को सक्ती गया था।
शाम करीब 4 बजे वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित बिजली टॉवर के टॉप में चढ़ गया। बताया जाता है उसने टॉवर के टॉप में चढ़कर हाईटेंशन तार को छू दिया। करंट का झटका लगने के कारण वह टावर के टॉप से जमीन पर गिर गया। करंट और गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यहाँ भी देखे – एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Add Comment