छत्तीसगढ़

नक्सलवाद की जननी है कांग्रेस, इस मुद्दे पर भूपेश-सिंहदेव को बोलने का हक नहीं बनता-कौशिक

रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार है। तब से नक्सलवाद की समस्या विरासत में मिलीं है। नक्सलवाद की जननी कांग्रेस है इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव को बोलने का हक नही बनता है। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा सामाजिक असमानता का नाम देकर नक्सलवाद को पल्लवित करती रही है। कांग्रेस वक्त रहते नक्सलवाद पर अंकुश लगाने का काम करती तो इतनी भयावह स्थिति नही रहती।

अविभाजित मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक मंत्री के नक्सलियों के द्वारा हत्या करने के बाद भी इस मुद्दे पर कांग्रेस की दृष्टि कभी स्पष्ट नही रही है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे के साथ सामाजिक समरसता को स्थापित कर नक्सलवाद को हर मोर्चे पर नाकाम करने में लगे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की प्रबल इच्छाशक्ति से नक्सलियों को करारा जवाब दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा नक्सलवाद को प्रोत्साहित करने वाले संगठनों को हमेशा कांग्रेस समर्थन देती रही है नक्सलवाद के मुद्दे पर देश के सामने कांग्रेस की दृष्टि स्पष्ट होनी चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नक्सली मोर्चे पर शहीद हुए जवान, आमजन और पार्टी के कार्यकर्ताओं का शहादत व्यर्थ नही जाएगा। हमारी सरकारें नक्सलवाद पर कारगार कदम उठा रही है। निश्चित ही नक्सलवाद जड़ से समाप्त होगा।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद का खात्मा करने ब्लैक पैंथर तैयार, नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है सरकार-केन्द्रीय गृहमंत्री

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471