छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: पुलिस-नक्सली मुड़भेड़ में एक महिला माओवादी ढेर… एके 47 रायफल और दो पिस्टल भी बरामद…

सुकमा: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अतिसवेदनशील नक्सल प्रभावित सुकमा वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली जवानों व ग्रामीणों को नुक्सान पहुंचाने की फिराक में रहते है।

इसी बीच खबर आ रही है कि डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हो गई। इस हमले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जहां एक महिला नक्सली को मार गिराया है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक महिला नक्सली एवं एक एके 47 रायफल दो पिस्टल भी बरामद किया गया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टी की हैै।

मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा के जवानों ने आपरेशन जारी किया था। नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी के जवान सर्चिंग पर रवाना हुए थे। इस दौरान गुरूवार को दरभा के चांदामेटा इलाके के घने जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों की ओर से फायरिंग में एक महिला नक्सली ढेर हो गई।

Back to top button
close