छत्तीसगढ़सियासत

VIDEO : येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

रायपुर। कर्नाटक में सरकार बनाने बहुमत सिद्ध करने से पहले ही विधानसभा में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफा दिए जाने के बाद से ही राजधानी के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसकी खबर मिलते ही राजधानी के कांग्रेस भवन में जमकर जश्र मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जमकर खुशियां मनाई। कांग्रेस भवन परिसर में जमकर आतिशबाजी की गई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए बधाई दी।

इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहा कि कर्नाटक में आज लोकतंत्र की जीत हुई है, संविधान की जीत हुई है और सच्चाई की जीत हुई है।

यह कहा जा सकता है कि कर्नाटक में असत्य पर सत्य की जीत हुई है। येदियुरप्पा के इस्तीफे की खबर मिलने के बाद से ही कांग्रेस भवन में कांग्रेसी एकजुट होने लगे धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई और माहौल पूरा जश्रमय हो गया।

यहाँ भी देखे –  येदियुरप्पा का इस्तीफा, भाजपा फ्लोर टेस्ट में फेल

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471