देश -विदेशसियासतस्लाइडर

येदियुरप्पा का इस्तीफा, भाजपा फ्लोर टेस्ट में फेल

बेंगलुरु। कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम में आखिरकार भाजपा फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई। वह सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाई। येदियुरप्पा ने सदन में घोषणा की वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि वे साधे राज्यपाल के पास जाएंगे और अपना इस्तीफा सौपेंगे। 15 मई को रिजल्ट आने के बाद से ही कर्नाटक की सत्ता की कुर्सी पाने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस जोर लगा रहे थे। कांग्रेस ने हथियार डालते हुए भाजपा को सत्ता पर काबिज होने से रोकने के लिए रिजल्ट के तुरंत बाद ही कुमारास्वामी का सीएम पद ऑफर कर दिया था, ताकि उनकी साख बची रही। येदुरप्पा के सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद कांग्रेसी और जेडीएस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस दौरान वेजुभाई वाला (राज्यपाल) पर भी कई आरोप लगाए।


बहुमत से पहले सदन में भाषण देते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि यहां कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन फिर भी हमारी केन्द्र की सरकार ने कभी भी किसी योजना के लिए अडग़ा नहीं लगाया। श्री येदियुरप्पा ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस दोनों को जनता ने नकार दिया है, लेकिन वे अवसरवादी होते हुए साथ आ गए। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े, लेकिन अब साथ है। उन्होंने कहा कि अगर हमें बहुमत मिलता तो राज्य की तस्वीर बदल जाती। भाजपा प्रजातंत्र पर पूर्ण विश्वास करती है। सरकार बने या न बने, लेकिन भाजपा का काम राज्य के हर हिस्से में जारी रहेगा। सरकार अगर हमारी नहीं बनती तो फिर से मेहनत जारी रहेगी और आने वाले समय में हम (भाजपा) 150 सीट लाकर सरकार बानएंगे।

यह भी देखें : बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर येदियुरप्पा को कुर्सी बचाने ‘चमत्कार’ की उम्मीद

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471