छत्तीसगढ़सियासत

बिलासपुर में राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम में गूंजने लगी माइक की आवाज, सवाल कुछ और जबाव कुछ…फिर मंच से उतरे नेता और…

बिलासपुर/रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान माइक सिस्टम में खराबी आ गई। फिर क्या था वहां का पूरा माहौल ही बदल गया। साउंड सिस्टम में आई खराबी की वजह से राहुल गांधी की आवाज लोगों (कार्यकर्ताओं) तक नहीं पहुंच रही थी, जिसकी वजह से अजीब स्थिति निर्मित हो गई थी। आवाज साफ तौर पर नहीं आने की वजह से कांग्रेसी पंडाल से उठकर तक जाने लगे थे। सवाल-जवाब के समय भी माहौल अजीब ही रहा, क्योंकि सवाल कुछ थे और जबाव कुछ आ रहा था। इस अव्यवस्था की वजह से राहुल गांधी भड़क गए। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसियों से इस संबंध में चर्चा भी की कि यह क्या हो रहा है।

उन्होंने कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों से सख्त लहजे में बात भी की। माइक की आवाज गूंजने से बदले माहौल को संभालने के लिए प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेसी मंच से उतरे और कार्यकर्ताओं को समझाने लगे। अव्यवस्था की वजह से सभा समय से पहले ही समाप्त करनी पड़ी।

यह भी देखे – मुख्यमंत्री ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, प्रशिक्षण देने नहीं बल्कि विकास देखने आये हैं…

Back to top button
close