उत्तरप्रदेश के महाराजगंज में शादी के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां जयमाला के मौके पर दुल्हन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई तो पूरा परिवार शर्मिंदगी महसूस कर रहा था। तभी दुल्हन के पिता ने अपनी समस्या दुल्हे के पिता को बताई तो उसी खुशनुमा माहौल में ही शादी हुई। परिवार को शर्मिन्दगी से बचाने दुल्हन की बहन ने शादी के लिए हामी भर दी। हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हा अपने परिवारवालों के साथ बैंड, बाजा बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा था। सब कुछ अच्छे से चल रहा था। लोग नाच रहे थे, वहीं नाश्ता चल रहा था, सभी जयमाल के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। तभी लड़की के घर वाले परेशान हो जाते हैं। लड़की के मां बाप सोच रहे थे कि दूल्हे के घरवालों को कैसे बताएं कि दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई है। बार बार दुल्हन को बुलाया जा रहा था, लड़की के पिता को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था।
आखिरकार दुल्हन के पिता हिम्मत कर लड़के के पिता के पास गये और पूरा माजरा बताकर कहा अब मेरी इज्जत आपके हाथों में है। काफी देर दोनों परिवारवालों में बात होने के बाद तय हुआ कि लड़की की छोटी बहन से शादी कर दी जाए। इस बार में जब लड़की के पिता ने छोटी बिटिया से पूछा तो उसने भी शादी के लिए हां कर दी। छोटी बहन के एक फैसले ने सब कुछ ठीक कर दिया।
यह भी देखे – छत्तीसगढ़ के इस जिले में बेरोजगार लड़ रहे सड़क की लड़ाई, किया चक्काजाम, 60 गिरफ्तार
Add Comment