छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: राजभवन में गूंजा अरपा पैरी के धार…बाल दिवस पर छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुति…

रायपुर। राजभवन के दरबार हॉल में आज बाल दिवस के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय रायपुर की छात्राओं ने आकर्षक एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

विद्यालय की छात्रा सुश्री रूपवर्षा केरकेट्टा, सुश्री सुमन दीवान, सुश्री छाया कुशवाहा और सुश्री जागेश्वरी सिन्हा के समूह ने छत्तीसगढ़ राज्य के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार की भावमय प्रस्तुति दी।





WP-GROUP

इसके बाद इन छात्राओं ने ‘मोर रायपुर के लिए गाया गया स्वच्छता गीत भी गाया। साथ ही नरवा, गरूवा, घुरूवा बारी पर आधारित गीतों की भी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतिकी राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और अन्य अतिथियों ने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर दिव्यांग छात्र अनमोल पटले ने राज्यपाल की स्केच उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान की। इसके साथ ही जे. आर. दानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुश्री जिज्ञासा साहू और सुश्री अनुष्का तिवारी ने पण्डित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

यह भी देखें : 

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन…स्टालों का अवलोकन कर ली जानकारी…विजिटर बुक में लिखा…हमारे मेहनतकश कारीगरों के उत्कृष्ट कार्य दिखाई देता है…

Back to top button
close