भिलाई। पुलगांव थाना के चंदखुरी में एक युवा इंजीनियर पर युवकों के एक झुण्ड ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवा इंजीनियर बुरी तरह से घायल हो गया है। इस वारदात के बाद आरोपीगण अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बहरहाल पुलिस आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस ने बताया कि विगत 8 मई को ग्राम चंदखुरी निवासी विनोद कुमार निर्मलकर अपने घर में बैठा पढ़ाई कर रहा था, विनोद इंजीनियरिंग करने के बाद प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। इसी दौरान दोपहर गांव का छत्रपाल साहू अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और विनोद से अपनी बहन के संबंध में पूछने लगा। साथ ही वह बहन को ले जाने वाले युवक से मोबाइल पर बात कराने कहा।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और छत्रपाल और उसके साथियों ने विनोद की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसके चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई है। विनोद से जमकर मारपीट करने के बाद आरोपी अपने साथयों समेत फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल साहू व उनके साथियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
यहाँ भी देखे – NSUI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजधानी के गुलजेब को मिली जगह, बनाए गए राष्ट्रीय सचिव
Add Comment