छत्तीसगढ़
NSUI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजधानी के गुलजेब को मिली जगह, बनाए गए राष्ट्रीय सचिव

रायपुर। एनएसयुआई ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है , जिसमें छत्तीसगढ़ से गुलजेब अहमद को स्थान देते हुए कार्यकरिणी में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैरोज खान ने राहुल गांधी के आदेश के बाद एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विस्तार किया है। कार्यकारिणी में 24 नए को मौका देते हुए सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। गुलजेब अहमद को अच्छा कार्य करने की बदौलत यह जिम्मेदारी मिली है।
वे पिछले कई सालों से एनएसयूआई के लिए कार्य कर रहे हैं। गुलजेब अहमद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थाने देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैरोज खान के प्रति आभार व्यक्त किया है। गुलजेब अहमद वर्तमान में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।