छत्तीसगढ़सियासत

जनता कांग्रेस की राहुल गांधी को चुनौती, राजनांदगांव में करके दिखाए रैली, कटाक्ष करते हुए कहा कि CM ने नहीं दिया परमिशन या नहीं मिला पेट्रोल भत्ता

रायपुर। जोगी कांग्रेस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि वे भी अजीत जोगी तरह राजनांदगांव तक रोड शो करके दिखाए। जनता कांग्रेस ने एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें दो माइल स्टोन दिखाया गया है। एक में 37 किलोमीटर (दुर्ग) का उल्लेख है और दूसरे में 80 किलोमीटर (राजनांदगांव) दिख रहा है। इसके अलावा पोस्टर में कुछ बातें भी जनता कांग्रेस ने लिखी है। इसमें कहा गया है कि जोगी जी ने चुनौती यात्रा में हजारों चार पहिया वाहनों में रायपुर से राजनांदगांव जाकर सीएम समन को चुनौती दी थी।

क्या कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी मोटर साइकिल रैली दुर्ग से रायपुर तक ही क्यों कर रहे हैं। क्या सीएम रमन जोगेरिया रोग से ग्रसित कांग्रेसियों को अपनी विधानसभा राजनांदगांव आने की इजाजत या पेट्रोल भत्ता नहीं दिया है। जनता कांग्रेस के प्रवक्ता सुब्रत डे का कहना है कि जनता कांग्रेस का सवाल है कि जहां बाइक रैली निकल रही है वहां से केवल कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही राजनांदगांव है। क्या कांग्रेसियों को वहां नहीं जाने के लिए कोई पैकेज मिल गया है। हमने (जनता कांग्रेस) ने सैकड़ों गाडिय़ों को काफिला राजनांदगांव में खड़ा किया था क्या कांग्रेसी भी ऐसा कर पाएंगे।

यहाँ भी देखे – MP में CM ने कहा जरुर होगा संविलियन, सरकार इस मामले में तटस्थ, अब क्यों पीछे है छत्तीसगढ़: वीरेन्द्र दुबे

Back to top button
close