राजेश्वर तिवारी, जाजगीर-चांपा। युवा कांग्रेसियो ने शनिवार को प्रदेश में हो रहे महिलाओं के अत्याचार के खिलाफ हल्ला बोला। कचहरी चौक में युकांईयों ने प्रदर्शन किया और विरोध में कलेक्टोरेट का घेराव करने जाते वक्त पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान युकांईयों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्यभर में लगातार महिलाओं,
युवतियों और बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके विरोध युवा कांग्रेसी कर रहे ैहै। शनिवार को जांजगीर-चांपा में युकांई इसी बात का विरोध कर रहे थे। कलेक्टोरेट घेराव करने निकले युकांईयों को रोकने पुलिस ने बेरिकेट्स लगाए थे। बेरिकेट्स के पास युकांईयों और पुलिस के बीच झूमा-झटकी की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें आगे बढऩे से रोका। पुलिस ने करीब 120 युकांईयों को गिरफ्तार किया है।
यहाँ भी देखे – जांजगीर-चांपा में तीन चरणों में होगी विकास-यात्रा, हम अपना खाता बही लेकर जाएंगे जनता के पास
Add Comment