छत्तीसगढ़सियासत

जांजगीर-चांपा में तीन चरणों में होगी विकास-यात्रा, हम अपना खाता बही लेकर जाएंगे जनता के पास

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। विकास यात्रा की तैयारियों सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी संभागीय प्रभारी पूर्व विस उपाध्यक्ष नारायण चंदेल और कलेक्टर नीरज बंसोड़ ने शनिवार को पत्रवार्ता ली। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा तीन चरणों में आयोजित होगी। सबसे पहले सीएम डॉ रमन सिंह 27 मई को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के बम्हनीडीह मे आमसभा को संबोधित करेंगे। 2 जून को जिला मुख्यालय जांजगीर में विकास यात्रा पहुंचेगी, जहॉ सीएम आमसभा लेंगे। 12 जून को चंद्रपुर में सभा को संबोधित करेंगे। सीएम जिले में 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे इस दौरान 37 हजार हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया जाएगा। यात्रा के संभगीय प्रभारी नारायण चंदेल ने कहा कि विकास यात्रा के तहत हम अपना खाता बही लेकर आम जनता तक जाते हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास यात्रा नहीं निकाली, क्योंकि कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई लेना नाता नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में एक मात्र भारतीय जनता पार्टी विकास यात्रा निकालने का नैतिक साहस करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विकास खोजो यात्रा निकालेंगे। मैं कहता हूॅ कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस को खोजने के लिए यात्रा निकाली पड़ेगी।

Back to top button
close