छत्तीसगढ़

विकास यात्रा की तैयारी पूरी, कलेक्टर ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। जिले में विकास यात्रा तीन चरणों में आयोजित होगी। सबसे पहले सीएम डॉ. रमन सिंह 27 मई को जैजैपुर विधान सभा क्षेत्र के बम्हनीडीह में आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 2 जून को जिला मुख्यालय जांजगीर में विकास यात्रा पहुॅचेगी जहॉ सीएम आम सभा लेंगे जिसके बाद सी एम 12 जून को चंद्रपुर मे सभा को संबोधित करेंगे।
इस आशय की बैठक लेकर आज यात्रा के संभागीय प्रभारी पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल और कलेक्टर नीरज बंसोड़ ने मीडिया को जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि विकास यात्रा के दौरान सीएम जिले मे 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे इस दौरान 37 हजार हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया जाएगा।


कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा पर पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष चंदेल का तंज- इस चुनाव के बाद कांग्रेस को खोजने निकालनी पड़ेगी यात्रा
इस दौरान यात्रा के संभगीय प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विकास यात्रा के तहत हम अपना खाताबही लेकर आम जनता तक जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास यात्रा नहीं निकाला क्योंकि कांग्रेस का विकास से दूर दूर तक कोई लेना नाता नही रहा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में एकमात्र भारतीय जनता पार्टी विकास यात्रा निकालने का नैतिक साहस करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विकास खोजो यात्रा निकालेंगे मै कहता हूॅ कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस को खोजने के लिए यात्रा निकाली पड़ेगी।

यहाँ भी देखे – जांजगीर-चांपा में तीन चरणों में होगी विकास-यात्रा, हम अपना खाता बही लेकर जाएंगे जनता के पास

Back to top button
close