छत्तीसगढ़सियासत

भूपेश ने कहा, हां मैं खोजलम्बस हूँ, मैंने ही खोजूंगा CM मैडम, विदेशी खाते वाले अभिषेक की तलाश और सबके लिए उपयुक्त जेल भी…

रायपुर। भाजपा के खोजलम्बस वाले पोस्टर पर भूपेश बघेल ने तुरंत ही पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि हां, मैं खोजलम्बस हूं। मैंने ही अंतागढ़ में लोकतंत्र का चीरहरण ढूढ़ा, मैंने ही प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला ढूढ़ा। मैं ही सीएम मैडम को ढूढूंगा और विदेशी खाते वाले अभिषेक सिंह की तलाश भी मैं ही करुंगा। सबके लिए उपयुक्त जेल भी मैंने ढूंढ़ रखा है।

विकास यात्रा को लेकर चल रही भिड़त के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। भाजपा ने एक पोस्टर जारी करके भूपेश पर निशाना साधते हुए यह पोस्टर जारी किया। उसके बाद खबरीलाल में खबर प्रकाशित होने के आधे घंटे बाद ही प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए अपनी पक्ष ट्वीटर पर रखा है।

यहाँ भी देखे – भाजपा ने कहा भूपेश बघेल खोजलम्बस, विकास की खोज करके रहूंगा, पोस्टर जारी करके साधा निशाना

 

Back to top button
close