तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी में लिंग परिवर्तन करा चुके एक प्रेमी जोड़े ने पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए शादी रचाई। ईशान और सूर्य के परिवारों के लोग भी शादी में शामिल हुए और दोनों को आशीर्वाद दिया। ये शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है।
ईसान ने इसी साल अप्रैल में अपनी शादी के बारे में एलान किया था। ईशान ने 2015 और सूर्य ने 2014 में सेक्स रीएसाइमेंट सर्जरी कराई थी। ईशान और सूर्य दोनो ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को छह साल से जानते हैं। ईशान ने सूर्य को छह महीने पहले प्रपोज किया था। इसको बाद दोनों ने अपने परिवारों को भी इसके लिए राजी किया। गुरुवार को खूब धूमधाम से दोनों ने शादी की।
यहाँ भी देखे – छोटी ड्रेस के लिए प्रोफेसर ने टोका तो छात्रा ने एक-एक कर उतार दिए सारे कपड़े फिर…
Add Comment