- विकास के नाम पर आंकड़ों का खेल बंद करे सरकार: भूपेश
- रमन सरकार का अंत करेंगे किसान: चौबे
साजा। किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन साजा में किया गया है। इस दौरान रविन्द्र चौबे ने सम्बोधित करए हुवे कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार मनरेंगा की योजना की दुर्गति करके रख दिया है आज किसानों को मजदूरों को काम नही मिल पा रहा है। आज किसानों के चना को 3 हजार रुपए क्विंटल में लेने वाला कोई नहीं है। जब व्यपारी 3 हजार से 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से चना खरीद सकते है तो रमन सरकार क्यों नहीं खरीद सकती। भाजपा सरकार के किसान मजदूर व नौजवान विरोधी नीति के खिलाफ आज साजा विधानसभा में मजदू दिवस को आयोजित महापंचायत में उमड़ी भीड़ को राज्य के प्रभारी महामंत्री पीएल पुनिया प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, लोकसभा सदस्य ताम्रध्वज साहू पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहरिया गुरु रुद्र कुमार पूर्व मंत्री मो अकबर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार को किसानों मजदूरों व नौजवानों की दुर्दशा के लिये पुरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि रमन सरकार के जन विरोधी नीति के चलते ही राज्य के किसान एवं मजदूरों की हालत दयनीय हो गयी है।
आउटसोर्सिंग के नाम पर भाजपा सरकार यहां के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रभारी पीएल पुनिया ने राज्य के भाजपा सरकार के 15 साल के विकास के दावे के धज्जी उड़ाते हुवे कहा कि जिस राज्य में पत्थरगढ़ी जैसी घटनाएं घटित हो रही हो जहाँ लोग आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे हो ऐसे में राज्य सरकार के विकास के दावे महज खोखले और लोगों का ध्यान भटकाने के प्रयासों के सिवाय कुछ नहीं लगता। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रमनसिंह को खुली चुनौती देते हुए कहा कि विकास के नाम पर आकड़ों का खेल बन्द करे जनता सब जान चुकी है वो किसी बहकावे में आने वाली नही है।
यहाँ भी देखे – पत्थरगड़ी मामले में तीन और गिरफ्तार, पूर्व आईएएस सहित अब तक पांच पकड़े गए
Add Comment