छत्तीसगढ़सियासत

पत्थरगड़ी मामले में तीन और गिरफ्तार, पूर्व आईएएस सहित अब तक पांच पकड़े गए

जशपुर/रायपुर। पत्थरगड़ी मामले में तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद अब तक पांच लोगों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस की सूची में करीब 20 लोगों के नाम है, जो पत्थरगड़ी में हिंसा भड़काने में शामिल है। सोमवार को आदिवासी नेता और पूर्व आईएएस हरमन किंडो और जोसेफ तिग्गा को पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को भी पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी और तीन लोगों को पकड़ा है, जिनमें दाउद कुजुर, सुबोध कुजुर और पीटर खेस शामिल है। इन्हें भी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जशपुर में पत्थरगड़ी को लेकर विवाद अभी भी बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जशपुर में भाजपा ने सद्भावना यात्रा निकाली थी, जिसे लेकर आधे आदिवासी समर्थन में थे और आधे इससे नाराज थे। इसके बाद शाम को जैसे ही यात्रा समाप्त हुई है। बटुंगा में कुछ लोगों ने पत्थरगड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया और रात में मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था।

यहाँ भी देखे – बड़ी खबर: पत्थरगड़ी मामले में दो अधिकारी गिरफ्तार

Back to top button
close