जशपुर/रायपुर। पत्थरगड़ी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। अभी दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। 20 और की गिरफ्तारी इस मामले में हो सकती है। शासन का कहना है कि पत्थरगड़ी मामले में कुछ लोगों आदिवासियों को भड़का रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व आईएएस हरमन किंडो और जोसेफ तिग्गा को आदिवासियों को भड़काने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस किसी भी प्रकार विवाद की स्थिति को रोकने के लिए जशपुर के अलावा ऐसे जगहों पर नजर रख रही है, जहां पत्थरगड़ी को लेकर विवाद हो सकता है। दो अधिकारियों की गिरफ्तारी को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस संबंध में बयान दिया था कि कुछ अधिकारी आदिवासियों को भड़का रहे हैं।
बीजेपी ने जशपुर में सद्भावना यात्रा भी निकाली थी। उसके बाद शाम को जब यात्रा का समापन हुआ तो बटुंगा में कुछ लोगों ने पत्थरगड़ी को तोड़ दिया। उसके बाद ही माहौल खराब हो गया था। ग्रामीण इस बात से भड़क गए थे और उन्होंने माहौल को शांत कराने पहुंचे कई अधिकारियों को बंधक बना लिया था। हालांकि देर रात ग्रामीणों ने सभी अधिकारियों को रिहा कर दिया, लेकिन पुलिस अभी ही एहतियात बरत रही है। बटुंगा के अलावा अन्य स्थानों पर हुए विवाद के मामले में अब गिरफ्तारियां शुरु हो गई है।
यहाँ भी देखे – टीवी की आवाज कम नहीं की तो पति-पत्नि ने प्राइवेट में किया वार हो गई मौत
Add Comment