क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर में आरक्षक गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मी ने की थी शिकायत

रायपुर। राजधानी में सिविल लाइन थाने में एक महिला आरक्षक ने पुरुष आरक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित आरक्षक भावेश ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित आरक्षक भावेश कई दिनों से महिला आरक्षक को परेशान कर रहा था। मंगलवार की दोपहर इसने पहले महिला आरक्षक का रास्ता रोका। उसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। महिला आरक्षक ने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471