रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता को मंगलवार को दुर्ग-फिरोजपुर अन्त्योदय एक्सप्रेस के रूप में नई ट्रेन की सौगात मिली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर रेलवे स्टेशन में इस ट्रेन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर फिरोजपुर के लिए रवाना कर किया। दुर्ग से चलने वाली इस टे्रन का शुभारंभ रायपुर से किया गया। यह गाड़ी 02895 के रूप में ओपन टाइमिंग के अनुसार 11:30 बजे रायपुर से रवाना की गई जो बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, सागर, दमोह, झांसी, दिल्ली सफदरगंज, रोहतक, जींद, जकाल, मनसा, भटिंडा, फरीदकोट होकर बुधवार शाम 6 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार दुर्ग फिरोजपुर दुर्ग अन्त्योदय एक्सप्रेस सेवा पूर्णतय: अनारक्षित यात्री गाड़ी सेवा है अन्त्योदय गाड़ी सेवा का मूल उद्देश्य सभी लोगों को उन्नत आरामदायक सफर की सुविधा उपलब्ध कराना है। अन्त्योदय एक्सप्रेस में सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पानी के लिए एक्वा गार्ड, सूचना हेतु डिजिटल डिस्प्ल आदि जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस गाड़ी में 16 सामान्य कोच व 2 जनरेटर कोच सहित कुल 18 कोच रहेगें तथा अनारक्षित सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण केवल साधारण टिकट (जनरल द्वितीय श्रेणी टिकट) ही जारी किये जायेंगे। इस गाड़ी में यात्रियों विशेष आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
इस गाड़ी हेतु साधारण टिकट भाड़ा अन्य गाडिय़ों के साधारण टिकट के मूल भाड़े की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। नियमित रुप से प्रत्येक सप्ताह 22895 दुर्ग फिरोजपुर साप्ताहिक अन्त्योदय एक्सप्रेस दुर्ग से 6 मई 2018 रविवार को दुर्ग से 7.10 बजे रवाना होकर रायपुर 7.45 बजे पहुंच कर 7.50 बजे रवाना होगी, 9.40 पर बिलासपुर पहुंचेगी 11.35 बजे पेंड्रा रोड, 12.15 बजे अनूपपुर, 13.04 बजे शहडोल, 14.03 बजे उमरिया, 15.30 बजे कटनी मुड़वारा, 16.58 बजे दमोह, 17.58 बजे सागर, 21.30 बजे झांसी 4.35 बजे दिल्ली सफदरगंज, 5.58 बजे रोहतक, 6.45 बजे जींद, 8.20 बजे जकाल, 8.53 बजे मनसा, 10.45 बजे भटिंडा, 12.15 बजे फरीदकोट, सोमवार को 13.00 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार 22896 फिरोजपुर-दुर्ग साप्ताहिक अन्त्योदय एक्सप्रेस फिरोजपुर से 8 मई 2018 मंगलवार को 00.20 रवाना होगी जो 00.47 बजे फरीदकोट, 1.55 बजे भटिंडा, 2.54 बजे मनसा, 3.40 बजे जकाल, 4.45 बजे जींद, 6.00 बजे रोहतक, 7.45 बजे दिल्ली सफदरगंज, 14.20 बजे झांसी 18.13 बजे सागर, 19.13 बजे दमोह, 21.15 बजे कटनी मुड़वारा, 22.30 बजे उमरिया, 23.33 बजे शहडोल 00.10 बजे अनूपपुर 00.46 बजे पेंड्रा रोड, 03.20 बजे बिलासपुर 05.30 बजे रायपुर बुधवार को 6.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
विदित हो कि वर्ष 2016 के बजट में अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा की गई थी। दो वर्ष बाद इसके संचालन की अनुमति मिल पाई है। गरीब मध्यम वर्गीय लोगों की सुविधा के लिए चलने वाली इस ट्रेन को श्रमिक दिवस से शुरू किया जाएगा। तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2016 में अत्योदय एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी। एक वर्ष बाद पहली बार अंत्योदय एक्सप्रेस 4 मार्च 2017 को पटरी पर आई। रेल मंत्री ने एनार्कुलम जंक्शन में हरी झंडी दिखाकर हावड़ा के लिए रवाना किया था। वर्तमान में देश में 5 अंत्योदय एक्सप्रेस चल रही है।
यहाँ भी देखे – मुंबई-हावड़ा ट्रेन से अलग हुई दो बोगी, यात्री घायल
Add Comment