कोरबा। खाना निकालने में पत्नी द्वारा देरी किये जाने से भड़के पति ने उसकी इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। घटना जिले के लेमरू थाना के ग्राम कंसरा की है। घटना की सूचना मृतका के ससुर ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
लेमरू के ग्राम कंसरा के खोरसीडुग्गु मोहल्ला में रहने वाला बंधुराम धनुहार वनोपज चार बिनने नजदीक के जंगल गया था जहां से वापस घर लौटा, उस वक्त उसकी पत्नी सुनीता बाई घर में जमीन पर सो रही थी।
बंधुराम ने तेज भूख लगने की बात कहते हुए जल्दी भोजन निकालने कहा। सुनीता बाई उसकी बात को अनसुना कर दी और सोई रही। इसकी वजह से बंधुराम भड़क गया और पत्नी को बाल पकड़कर उठाया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद बंधुराम उसे बेदम पीटने लगा जिससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घबराये पति ने अपने पिता निर्मल और मां बिरसो बाई को घटनाक्रम की जानकारी दी। निर्मल अपने बेटे को लेमरू थाने ले गया और पुलिस के हवाले कर दिया।
यहाँ भी देखे – गैंगरेप करते हुए बनाया वीडियो, फिर कर दिया वॉयरल, युवती के घरवालों को धमकी भी दी
Add Comment