जशपुर। पत्थरगड़ी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को पत्थरगड़ी तोडऩे के बाद बढ़े बवाल के बाद ग्रामीणों ने कुछ अधिकारियों को बंधक बना लिया था। बटुंगा में में शुरु हुआ यह विवाद अब सियासी गलियारों में पहुंच गया है। जिस तरह से शनिवार शाम को पत्थरगड़ी तोड़े जाने के बाद ग्रामीण को उग्र देखने को मिला है उससे सरकार और प्रशासन सकते में है। मौके पर मौजूद अधिकारियों को लोगों ने एक तरह से अगुवा ही कर लिया था। हालत को काबू करने के लिए मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी उनैजा खातून, एसडीओपी पद्मश्री तंवर, एसडीएम हितेश बघेल, डिप्टी कलेक्टर चेतन साहू को ग्रामीणों ने घेर लिया और उसके बाद गांव में ही कैद कर दिया। अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की खबर जैसे ही उच्च अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया।
माहौल को शांत कराने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रवाना किया गया था। अभी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इलाके में माहौल शांत है और सभी अधिकारियों को मुक्त करा लिया गया है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है। सभी लोगों को हिदायत दी गई है किसी भी प्रकार की हरकत होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे। पत्थरगड़ी को लेकर शनिवार को केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने सद्भावना यात्रा निकाली थी। शाम को बंटुगा में यात्रा का समापन हुआ और फिर यात्रा में शामिल कुछ लोगों ने पत्थरगड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। रात में मौके पर मौजूद अधिकारियों को लोगों ने बंधक भी बना लिया था।
यहाँ भी देखे – पत्थरगड़ी पर बीजेपी की सद्भावना यात्रा, आदिवासियों का एक पक्ष नाराज, दूसरे ने जताई खुशी
Add Comment